मृतक जितेंद्र के घर रोती बिलखती पत्नी। संवाद
प्रयागराज के मलाका में बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से मालवाहक पिकअप सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गई। हादसे में दो कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कंधई थाना क्षेत्र के गड़ौरी कला निवासी जितेंद्र गौतम (27) सब्जी का कारोबार करते थे। वे प्रयागराज के मुंडेरा मंडी से सब्जी खरीदने जाते थे। बृहस्पतिवार को गांव के रंजीत (26) व विश्राम वर्मा (28) के साथ पिकअप से मंडी जा रहे थे। मलाका के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। मौके पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र की जून में ही प्रतिभा के साथ शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी बदहवास हैं।
मृतक जितेंद्र के घर रोती बिलखती पत्नी। संवाद