फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से संग्रह अमीन की मौत

विज्ञापन
सुखपालनगर तिराहे पर सड़क हादसे में मृत मुहम्मद अली। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से सदर तहसील के संग्रह अमीन की दर्दनाक मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे चक्काजी निवासी मोहम्मद अली 60 सदर तहसील में अमीन थे। मंगलवार की सुबह वह पैदल ही सुखपालनगर की ओर दूध लेने गए थे। तिराहे के करीब सड़क पर डीसीएम ने मोहम्मद अली को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह दूर जा गिरे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर मोहनगंज की ओर भाग निकला। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में जमील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे वासीद अली व आमिर खान हैं। पांच बेटी में से चार की शादी हो चुकी है, अभी छोटी बेटी शीबा की शादी होना बाकी है। पत्नी आशिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें