सीएमओ को 11 नए डॉक्टर मिल गए हैं। इनकी तैनाती सीएचसी-पीएचसी पर की जाएगी। इसके लिए कम चिकित्सकों वाले अस्पतालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सीएमओ डाॅ. एएन प्रसाद ने बताया कि 11 नए डॉक्टर मिले हैं। इनकी तैनाती उन सीएचसी और पीएचसी पर की जाएगी, जहां डॉक्टरों की कमी है। जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल सके। इलाज के लिए मरीजों को भटकना न पड़े। सीएमओ ने कहा कि उन सीएचसी को प्राथमिकता दी जाएगी जो वर्षों पुरानी हैं। महज एक चिकित्सक की तैनाती हुई है, इसके अलावा उन पीएचसी पर इन चिकित्सकों को भेजा जाएगा, जहां आयुष के भरोसे अस्पताल का संचालन हो रहा है।
खाली किया गया पुराना अग्निशमन यंत्र
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के अग्नि शमन यंत्र को खाली कराया गया। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इनका दुरुपयोग न हो इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। खाली करते समय फायर एस्टिंग्यूशर की गैस व पाउडर उड़ा तो लोगों ने समझा कि ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। हालांकि जब कर्मचारियों को सीएमएस की निगरानी में फायर एस्टिंग्यूशर खाली करते देखा तो सबने राहत की सांस ली।