फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने खाई दाल-रोटी और सलाद

विज्ञापन
CM yogi ate lentils and salad - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शिवगढ़/रखहा। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजन भी किया। उन्होंने सलाद के साथ दाल-रोटी खाई। भंडारे की बूंदी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद गाय के दूध का सेवन किया। इस दौरान परिजनों से सीएम की मुलाकात भी हुई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के परिजनों ने सादा खाना बनाया था। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर काजू की बर्फी, देशी घी के लड्डू, आंवले की बर्फी, रसमलाई लाकर रखा गया। हालांकि सीएम परिवार के लोगों से मिलने लगे। मंत्री महेंद्र सिंह की माता इंद्रमती सिंह, बड़े भाई विजयनारायण सिंह व ललित सिंह से सीएम ने हालचाल पूछा। मंत्री के भतीजे शैलेंद्र, उमेश सिंह, कुमकुम सिंह, रिंकू सिंह व मानवेंद्र सिंह ने सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को भोजन परोसा गया। जिसमें घर की महिलाओं द्वारा बनाई गई दाल, रोटी, चावल, सलाद, करेला की कलौंजी, लौकी की सब्जी दी गई। साथ में गाय का दूध भी लाया गया। भोजन करने के बाद सीएम ने गाय का दूध भी पिया। फलों की थाल भी सजा कर रखी गई थी। इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह के परिजनों के अलावा प्रदेश सरकार के दूसरे मंत्री व विधायक भी मौजूद रहे।
स्वागत में बिछा दिए गुलाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री महेंद्र सिंह के मेन गेट से आवास तक पहुंचने के दौरान रास्ते में गुलाब बिछाकर उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगे-आगे लोग टोकरियों से गुलाब गिराते चल रहे थे। सीएम के आगे-आगे गुलाब के फूल मैट पर फेंके जाते रहे। फूलों के ऊपर से होते हुए सीएम घर के भीतर पहुंचे।
विज्ञापन

हेलीपैड से मंत्री के घर तक लगे थे कटआउट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में कोई कोर कसर न रह जाए, इसका ख्याल मंत्री महेंद्र सिंह ने पूरी तरह रखा था। भले ही सीएम श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पहुंचे थे, लेकिन पहली बार करमाही आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत की पूरी तैयारी थी। हेलीपैड से लेकर करमाही मंत्री के घर तक बिजली के पोलों पर मुख्यमंत्री के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे। होर्डिंग भी लगाई गई थीं।
कार्यक्रम स्थल से दूर था हेलीपैड
प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो हेलीपैड की व्यवस्था कराई थी। हालांकि ऐन वक्त पर डिप्टी सीएम का कार्यक्रम निरस्त हो गया। करमाही से सवा किमी दूर कालूराम इंटर कालेज के पास हेलीपैड बनाया गया था। जहां सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात थी। हेलीकाप्टर से उतरने के दौरान आसपास के लोगों का सीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
करमाही में लगा स्वास्थ्य कैंप
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने करमाही में स्वास्थ्य कैंप लगा दिया। जिसमें जिले के चिकित्सकों के अलावा ग्रामीण अंचलों के चिकित्सक भी गांव के लोगों का इलाज करते रहे। मुख्य चिकित्सकाधिकारी अरविंद श्रीवास्तव और जिला अस्पताल के सीएमएस पीपी पांडेय भी मौजूद रहे।
भेंट की मां बाराही महात्मय की पुस्तक
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करमाही आगमन पर ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुजदास ने उन्हें अंगवस्त्रम् देने के साथ ही मां बाराही महात्मय की पुस्तक भेंट की। विधायक धीरज ओझा के प्रयास की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें