फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में होने वाले तीन करोड़ के विकास कार्यों का सीएम करेंगे शिलान्यास

विज्ञापन
जीआईसी मैदान में सीएम के कार्यक्रम के लिए पांडाल बनाने में जुटे मजदूर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर में तीन करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का प्रदेश के मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इसके लिए नगर पालिका ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। कंपनी गार्डेन के सौंदर्यीकरण के साथ ही वॉच टॉवर के लिए पिलर बनाया जाएगा। शहर की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण भी होगा। वहीं शहर में विक्टोरिया लाइट लगाने का भी काम शामिल है।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात सितंबर को जिले में आ रहे हैं। वह विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए नगर पालिका ने तीन करोड़ से शहर में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कराने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री शहर में तीन करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
अवस्थापना निधि से अंबेडकर चौराहे से लेकर पृथ्वीराज चौहान चौराहे तक सड़क बनेगी। अतिरिक्त स्टांप शुल्क से अंबेडकर चौराहे से लेकर जिलाधिकारी आवास होते हुए डीएफओ कार्यालय, सदर बाजार से बेल्हा देवी सड़क बनेगी। कंपनी गार्डेन में राष्ट्रीय ध्वज वाले पार्क का सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन

कंपनी गार्डेन के इर्द-गिर्द फुटपाथ बनाते हुए वॉच टॉवर के लिए पिलर का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने बताया कि सीएम के आगमन को देखते हुए शहर में होने वाले तीन करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास कराया जाएगा।
आनन-फानन में निकाला गया टेंडर
प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए उनके हाथों शहर में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास कराकर खुश करने के लिए आनन-फानन में सात कार्यों का टेंडर निकाला गया। ताकि कोई ऐसी अड़चन न फंसे। भले ही अभी टेंडर की प्रक्रिया में समय हो, लेकिन चिह्नित ठेकेदारों को बुलाकर शिलापट्ट तैयार कराया जा रहा है।
चर्चाओं पर यकीन करें तो जो ठेकेदार जिन कार्यों के लिए शिलापट्ट तैयार कराएंगे, उन्हें ही उस कार्य का ठेका मिलेगा। इसके लिए हमेशा की तरह नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों ने सहमति जता दी है। इस बार ठेके को मैनेज करने के झंझट से मुक्ति मिल गई है।
आवारा मवेशियों को लेकर नगर पालिका व पशुपालन विभाग में ठनी
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर से आवारा मवेशियों को हटाने के लिए हर दिन जिलाधिकारी नगर पालिका और पशुपालन विभाग को दिशा निर्देश दे रहे हैं। आवारा मवेशियों की धरपकड़ के बाद उन्हें गौ संरक्षण केंद्र तक पहुंचाने में नगर पालिका कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। सीएम का कार्यक्रम करीब देख अब नगर पालिका और पशुपालन विभाग के बीच आवारा मवेशियों को पकड़ने के साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की रार ठन गई है। घायल मवेशियों के इलाज में भी अड़चन आ रही है।

जीआईसी मैदान में सीएम के कार्यक्रम के लिए बनाया जा रहा पांडाल।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें