सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सदर और विश्वनाथगंज विधानसभाओं की जनता को 380 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। सीएम सुबह 10.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। सोमवार को दिनभर प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की सफलता के लिए मशक्कत करते रहे।
मुख्यमंत्री सदर विधानसभा की 78.95 करोड़ की लागत से निर्मित 42 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 160.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 45 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। विश्वनाथगंज विधानसभा की 77.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 13 परियोजनाओं का लोकार्पण और 67.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।