फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह

विज्ञापन
लालगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कन्याओं को शगुन देते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवा? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में 289 जोड़ों ने लिए सात फेरे
विज्ञापन

नाम लिखाने के बाद भी नहीं आए 28 जोड़े
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलेभर में 289 जोड़ों ने सात फेरे लिए। हालांकि जिला प्रशासन ने पहले 317 जोड़ों की शादी एक दिन में होने का दावा किया था, मगर ऐन वक्त पर 28 जोड़ों ने सामूहिक विवाह में शामिल होने का इरादा बदल दिया। सदर ब्लाक में हुआ सामूहिक विवाह पूरी तरह पालिथीन मुक्त रहा।
जिले के सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता, बिहार, लालगंज, लक्ष्मणपुर, पट्टी, गौरा और टाउन एरिया कुंडा में गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह में 289 जोड़े एक-दूजे के हुए। सदर ब्लाक में आयोजित सामूहिक विवाह में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने अभिभावक की भूमिका निभाई। सामूहिक विवाह पालिथीन मुक्त होने के साथ ही वर-वधू को एक -एक पौधे भी प्रदान किए। पूरे परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही तैयारी में ब्लाक कर्मचारियों ने सामूहिक विवाह में शामिल होने आए परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। सामूहिक विवाह में लाभार्थी को 35,000 रुपये, 10,000 रुपये का सामान और छह हजार रुपये कार्यक्रम संपादित कराने के लिए दिए जाते हैं। वर-कन्या को सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक राजकुमार पाल, डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ डीपी सिंह, इंदुप्रकाश श्रीवास्तव ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कुंडा में पांच और बाघराय में 28 जोड़ों की हुई शादी
कुंडा/बाघराय। नगर पंचायत में पांच जोड़े और बाघराय में 28 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर चलने का वादा किया। इस दौरान वैदिक रीति रिवाज से सभी की शादी कराई गई। इस दौरान नगर पंचायत को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। नाचगाने के साथ ही शहनाई की भी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही भोजन और बैठने की भी शानदार व्यवस्था की गई थी।
नगर पंचायत कुंडा परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें चार जोड़ों की शादी और एक जोड़े का निकाह कराया गया। परिसर में ही मंडप सजाया गया था। फूल और गुब्बारों के साथ सजावट कराई गई थी। लड़कियों के आने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव ने सभी का दुल्हनों के रूप में साज सज्जा कराई। उधर बाहर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गुलशन यादव और सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ आने वाले अतिथियों की आगवानी में लगे। दोपहर में 12 बजे शादियां होनी शुरू हुईं। इसके बाद शाम चार बजे शादी होने के बाद उन्हें सरकारी उपहार के साथ ही विदाई आदि देकर विदा किया गया। इस दौरान एसडीएम मोहनलाल गुप्ता, तहसीलदार रामजनम यादव, नसीम, सफीक, अनवर रजी, गुलाब सोनकर, मो.रईस, आरिफ, संदीप यादव, पूर्व प्रमुख महावीर यादव, उदय यादव, रामाज्ञा शुक्ल, सभासद नाटे, राजू विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, प्रदीप पटेल, राजू जायसवाल, संतोष चौरसिया, विजयमणि मिश्रा, शीतला प्रसाद सोनकर, मयंक यादव, उदय प्रकाश, अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
उधर बाघराय स्थित बिहार ब्लाक में कुंडा, कालाकांकर, बिहार ब्लाक के 28 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बारात की अगवानी बीडियो कुंडा शरद कुमार व आदित्य कुमार ने की। द्वारपूजा के बाद सभी का वैदिक रीति से विवाह कराया गया। इसके साथ ही जयमाल भी कराया गया। इसमें बिहार ब्लाक से 9 कालाकांकर से पांच, कुंडा से 14 जोड़े शामिल हुए। इसमें 10000 के उपहार, 51000 खाते में भेजे जाएंगे। इस मौके पर राजकुमार मिश्र, प्रभुनाथ, सोमनाथ नायर, लक्ष्मण दास, संजय शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, वैभव शर्मा, विपिन धुरिया, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लालगंज में 37 व लक्ष्मणपुर में 19 जोड़ों की धूमधाम से हुई शादी
लालगंज/सगरा सुंदरपुर। नगर स्थित ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को गरीब परिवारों के सैंतीस जोड़े दांपत्य जीवन में बंध गए। नवविवाहित जोड़े वैदिक मंत्रोचार के बीच सात जनम के बंधन में बंधते ही मौजूद लोगों व परिजनों के के चेहरे पर खुशियां छलक उठीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने क्षेत्रवासियों की ओर से युगलों को शगुन भेंट किया। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से श्री तिवारी ने वधुओं को उपहार दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री तिवारी ने कहा कि भारत की बेटियों पर लोगों को हमेशा गर्व रहा है। उन्होंने नवदंपत्तियों को निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रगति व सुख शांति की मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। अतिथियों को स्वागत डीडीओ सुदामा प्रसाद यादव ने किया। बारात की अगवानी तहसीलदार ने की। इस मौके पर ईओ सुभाषचंद्र सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, सीडीपीओ अनुपम मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू पांडेय, संतोष सिंह, अजय शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, पप्पू तिवारी, गीता सिंह, छोटेलाल सरोज आदि मौजूद रहे। उधर लक्ष्मणपुर विकास खंड के सभागार में सामूहिक विवाह योजना के तहत 19 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। लालगंज के एसडीएम बीके प्रसाद ने वर व वधू को मांगलिक आशीर्वाद प्रदान किया। विवाह के दौौरान एक दिव्यांग जोड़े को लोगों से विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। कार्य्रकम का संयोजन बीडीओ अंजू रानी वर्मा ने किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में आए इंद्र कुमार ने बारात की आगवानी की। इस मौके पर धु्रव जायसवाल, अमित सिंह, दीपेंद्र सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, सुनील मौर्य, सुधाकर मौर्य, रामचंद्र शुक्ल, शिवमूर्ति दुबे, दिनेश गांधी आदि मौजूद रहे।

सदर ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कलश पूजन करते वर वधू।- फोटो : PRATAPGARH

कुंडा नगर पंचायत परिसर में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में दुल्हनों को मंडप तक ले जाते नगर पंचायत - फोटो : PRATAPGARH

कुंडा नगर पंचायत परिसर में आयोजित शादी समारोह में शादी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन की विदाई करते ईओ- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के गौरा ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैवाहिक जोड़े को प्रमाण - फोटो : PRATAPGARH

बिहार ब्लाक में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में शामिल जोड़े।- फोटो : PRATAPGARH

संडवा चंडिका ब्लाक में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मंडप में बैठे जोड़े।- फोटो : PRATAPGARH

मानधाता में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में मंडप में बैठे जोड़े।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें