फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था से खफा शिक्षा मित्रों ने रात में किया हंगामा

Sun, 03 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षा मित्रों ने शुक्रवार की रात बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया। अव्यवस्था से नाराज शिक्षामित्रों ने बीएसए के खिलाफ नारेबाजी भी की। माहौल गर्म होने की खबर पाते ही सदार एसडीएम जेपी मिश्र व नगर कोतवाल बलिमिश्र फोर्स के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने रात में रोशनी की व्यवस्था कराई। इसके बाद शिक्षा मित्रों का गुस्सा शांत पड़ा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार से शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिए जाने का काम शुरू हुआ। नियुक्ति पत्र के लिए बीएसए कार्यालय में हजारों की संख्या में शिक्षामित्र जमे रहे। वितरण के लिए महज दो काउंटर खुले थे। ऐसे में काफी वक्त लगा और रात होने से अव्यवस्था फैल गई। स्थिति को देख शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना सिंह तमाम शिक्षा मित्रों को लेकर जिला स्टेडियम में पहुंच गईं।

उनकी मांग पर रात में स्टेडियम परिसर में नियुक्ति पत्र बांटने का काम शुरू हुआ। स्टेडियम से लेकर बीएसए कार्यालय तक अंधेरा होने से शिक्षा मित्र नाराज हो गए। बीएसए के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। माहौल गर्म होने की खबर सदर एसडीएम व नगर कोतवाल को मिली। अफसर फोर्स के साथ पहुंचे और रोशनी की व्यवस्था कराई। इसके बाद शिक्षा मित्रों का पारा ठंडा हुआ। दूसरे दिन शनिवार को भी बीएसए कार्यालय में नियुक्ति पत्र बांटने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


नाराज शिक्षा मित्रों ने हंगामे के दौरान विभाग के जिम्मेदारों पर नियुक्ति में मनमानी का आरोप भी लगाया। तमाम शिक्षा मित्रों का कहना था कि उन लोगों से तैनाती के लिए विकल्प पत्र भरवाया गया था। जिसमें उन लोगों के जरिए भरे गए फार्म में दो स्कूलों का जिक्र किया गया था। यदि उनकी बातों पर विश्वास करें तो विकल्प पत्र को दरकिनार कर जिम्मेदारों ने उनकी तैनाती मनमानी तरीके से दूसरे विद्यालयों में कर दी है। हालांकि खुल कर सामने पर कार्रवाई के डर से वह नाम बताने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें