फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं चलाया गया क्लस्टर टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कोरोना वैक्सीन की कमी के चलते शनिवार को जिले के छह ब्लाकों में संचालित हो रहे क्लस्टर अभियान पर रोक लगा दी गई। वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण फिर से शुरू किया जाएगा। सीएचसी-पीएचसी में भी टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोगों को लौटा दिया जा रहा था।
विज्ञापन

शनिवार को महज 3467 लोगों को ही कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जिले के छह ब्लाक में संचालित हो रहे क्लस्टर अभियान पर रोक लगा दी गई। सीएचसी-पीएचसी में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को भी लौटा दिया जा रहा था। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि अभी चार हजार डोज बची है। सोमवार को 13 हजार डोज आने की उम्मीद है। सोमवार से फिर क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा।
टीकाकरण के दौरान अभद्रता से आहत महिला स्वास्थ्यकर्मी नहीं आई अस्पताल
प्रतापगढ़। कोहड़ौर के साल्हीपुर में टीका लगाने गई महिला स्वास्थ्यकर्मी से शुक्रवार को हुई अभद्रता के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। इससे आहत महिला कर्मी शनिवार को अस्पताल नहीं आई। दूसरी ओर मामले में अधीक्षक की अनदेखी से अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी नाराज हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर सीएचसी के तहत चल रहे क्लस्टर टीकाकरण अभियान में एक टीम शुक्रवार को साल्हीपुर कंजास गांव के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण के लिए गई थी। शाम करीब चार बजे टीका लगवाने पहुंचे गांव का एक युवक महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सेल्फी लेने लगा। विरोध पर उससे अभद्रता की। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अधीक्षक से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज महिला स्वास्थ्यकर्मी दूसरे दिन अस्पताल नहीं आई। सीएचसी अधीक्षक डा. भरत पाठक का कहना है कि महिला स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर क्यों नहीं आई, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी तहरीर नहीं देना चाहती।
राहत : जिले में नहीं मिले एक भी संक्रमित
प्रतापगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के कहर के बाद शनिवार को पहला ऐसा दिन था जब स्वास्थ्य विभाग की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जिले में वर्तमान समय में 34 एक्टिव केस हैं। डाक्टरों की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें