फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में फिर छाए बादल, टपका पानी

Sat, 07 Feb 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन बाद शनिवार को मौसम फिर खराब हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। बादल और ठंडी हवा से गलन बढ़ गई। ऊनी कपड़ों की तह में लिपटकर लोगों को बाहर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


करीब 15 दिन से ठंड काफी हो गई थी। चटख धूप होने से गलन का नामोनिशान मिट गया था। ज्यादातर लोगों ने अधिकांश ऊनी कपड़ों को आलमारी में सजाना शुरू कर दिया था। कुछ हल्के गर्म कपड़ों में ही काम चला रहे थे। मगर शनिवार सुबह से ही मौसम फिर खराब हो गया।

आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब बारह बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी बीच ठंडी हवा चलने लगी। बादल और बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवा से गलन बढ़ गई। तापमान भी घट गया। न्यूनतम 9.4 व अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े सात बजे तक मौसम के मिजाज में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें