फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनभर बादलों का उमड़-घुमड़, कभी धूप तो कभी छांव

Mon, 02 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में खेत में धान की फसल समेटते किसान। संवाद
विज्ञापन
पांचवें दिन भी आसमान में बादलों की पैठ अन्य दिनों की अपेक्षा कमजोर रही। इससे कभी धूप तो कभी छांव का क्रम लगा रहा। हालांकि, बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार से ही मौसम का मिजाज बदल गया था। चार दिनों से कभी तेज हवा संग बारिश तो कभी रिमझिम फुहारों का क्रम लगा रहा। इससे धान की फसलों को काफी नुकसान हुआ।
इधर, मौसम खराब होने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। लोग घरों में रहने को मजबूर रहे। इधर, रविवार को सुबह भी आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ रही। सुबह 10 बजे के बाद बादल छटे तो धूप खिल गई। दिनभर कभी धूप तो कभी छांव का क्रम लगा रहा।
विज्ञापन

मौसम साफ होने से शहर के बाबागंज, चौक, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, पल्टनबाजार, आंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर दुकानों पर भीड़भाड़ देखी गई। खेतों में भी किसान काटी गई फसलों को सुरक्षित करते नजर आए।

आसपुर देवसरा। तेज हवाओं के साथ बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। दयालगंज, पूरे दलपत शाह, गौहानी और आकारीपुर समेत कई गांवों में धान की फसल खेतों में गिर गई है। वहीं, आलू, मटर, चना और सरसों की बोआई पर भी संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें