फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बादलों ने डाला डेरा, उमस ने किया बेहाल

Sun, 25 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
रविवार को डिग्री काॅलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंची प्यास बुझाती गर्मी से बेहाल छात्रा। संव
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज से रविवार को आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश न होने से लोगों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक माह से गर्मी के मौसम ने लोगों को परेशान कर दिया था। करीब चार दिन से बादलों की उठापटक के बीच शनिवार की देर रात शहर के आसपास बारिश हुई। जबकि कई इलाकों में दिन में बारिश हुई थी। रविवार की सुबह से आसमान में काले बादल मंडराते रहे, लेकिन दोपहर बाद सूर्य देव ने अपने तेवर तल्ख कर लिए। बारिश के बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। उमस वाली गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया। उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे।
इनसेट-
बारिश से हुआ जलभराव
शनिवार को हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। शहर के नालों में बरसात के पानी से जलभराव की समस्या हो गयी। लोगों को जल भराव के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शहर के सगरा, देवकली समेत कई स्थानों पर जल भराव की समस्या से परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

इनसेट
बेमौसम बारिश से धान की फसलों पर असर
बेमौसम बारिश से सबसे अधिक धान की नर्सरी पर असर पड़ रहा है। राजा दिनेश सिंह कृषि विज्ञान केंद्र ऐंठूं, कालाकांकर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि धान की नर्सरी में जल की कमी से पत्ती पीली पड़ रही है। एक सप्ताह में जो विकास होना चाहिए, वह नहीं दिख रहा है। ऐसी दशा में धान की रोपाई भी प्रभावित होगी। वहीं, दूसरी ओर उर्द, मूंग, तिल, अरहर की किसानी विलंब से होगी। बुधवार से मौसम विभाग ने अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें