फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आसमान में छाए बादल, उमस ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार सुबह से ही बादलोें ने आसमान में डेरा जमाए रखा। इस दौरान गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। वहीं सोमवार देररात करीब 11 बजे तेज हवा संग हल्की बूंदाबांदी हुई। रात में बारिश की बूंदों सेे कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार को भी जिले में तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सोमवार के सापेक्ष मंगलवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। रात का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के चलने से रात में गर्मी का असर कम रहा।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें