फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादलों ने जमाया डेरा, उमसभरी गर्मी बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
clouds came in the sky - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
वातावरण में पुरवा हवाओं की सक्रियता से आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया है। शनिवार को दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। उमस भरी गर्मी में भी इजाफा हो गया। पंखे व कूलर से लोगों को राहत नहीं मिली। शहर से लेकर गांव तक गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग केअनुसार अधिकतम तापमान 36.6 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वातावरण में पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। आसमान में एक हप्ते से बादलों की उमड़-घुमड़ जारी है। शनिवार को पुरवा हवाओं की सक्रियता से सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। दिनभर आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ जारी रही। पुरवा की सक्रियता से उमसभरी गर्मी का असर तेज रहा। इससे लोग बेहाल दिखे। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। न तो घर में सुकून था न ही बाहर। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भगवाचुंगी, सदर बाजार सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग पसीने से तरबतर दिखे। शहरी मोहल्लो में रहने वाले भी गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम लगा हुआ है। बारिश की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें