फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परीक्षा की बाधा पार...घर का रास्ता कठिन

विज्ञापन
टीईटी परीक्षा देकर अभ्या​र्थियों के बाहर निकलने के दौरान जोगापुर रोड पर लगा रहा जाम। संवाद
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) देकर अभ्यर्थियों का हुजूम निकला तो सड़कों पर जाम लग गया। परीक्षा की बाधा पार कर निकले अभ्यर्थियों का घर पहुंचना कठिन हो गया। शुक्रवार शाम को जाम में अभ्यर्थियों संग आम लोगों को भी खासी दिक्कत हुई। दो से तीन घंटे के जाम ने पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

चौक, सदर बाजार, स्टेशन रोड और भुपियामऊ चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसे अभ्यर्थी भूख-प्यास से परेशान दिखे। कई अभ्यर्थी पैदल ही चल दिए। महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। यातायात पुलिस के इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्रों के बाहर पहले से कोई रूट प्लान नहीं बनाया गया। एक साथ हजारों अभ्यर्थियों के निकलने से अफरातफरी मच गई। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


जाम में फंसी रही एंबुलेंस
जीआईसी और केपी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण दोपहर दो बजे और शाम पांच बजे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। जाम में 108 और 102 एंबुलेंस फंस गई। पुलिस दूर-दूर तक नजर नहीं आई। वहीं जाम के चलते रोडवेज बस का संचालन कटरामेदनीगंज मार्ग से प्रयागराज के लिए किया गया।

कम पड़ गई बसें, परेशान दिखे अभ्यर्थी
टीईटी में शामिल होने आए अभ्यार्थियों को घर जाने में मुश्किल हुई। बसें कम पड़ने की वजह से उन्हें करीब एक घंटे तक परेशान होना पड़ा। भीड़ कम होने पर कई अभ्यर्थी निजी वाहनों से घरों के लिए रवाना हुए। वहीं, परिवहन निगम ने 25 स्पेशल बस संचालन का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें