फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईस को चढ़ेगा जिले का सियासी पारा 

Wed, 17 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
loksabha election 2019
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नामांकन को लेकर व्यापक तैयारियां करने वाले जिला प्रशासन की अग्निपरीक्षा 22 अप्रैल को होगी। कांग्रेस, जनसत्ता और भाजपा प्रत्याशियों के एक ही दिन नामांकन करने से इस दिन जिले का सियासी तापमान चढ़ा रहेगा। जिले के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा होगा। नेता समर्थकों को जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूकेंगे। 
विज्ञापन


संसदीय सीट के लिए 16 अप्रैल से नामांकन प्रारंभ हो गया है। नामांकन स्थल पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, मगर प्रशासन की अग्रि परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। कांग्रेस प्रत्याशी रत्ना सिंह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के  प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी और भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता इसी दिन नामांकन करेंगे।

सोमवार को शुभ मुहूर्त होने के कारण सभी बड़े प्रत्याशियों का नामांकन एक ही दिन होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करना और दिग्गज नेताओं को संभालना जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। तीनों प्रत्याशियों के नामांकन में जिले के दिग्गज नेता भी जुटेंगे। शक्ति प्रदर्शन के चक्कर में कार्यकर्ता भी आमने-सामने हो सकते हैं।
विज्ञापन


इधर चुनाव आयोग ने नामांकन कक्ष में एक प्रत्याशी की मौजूदगी में दूसरे के  प्रवेश पर रोक लगा दी है। ऐसे में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को जहां अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है, वहीं नामांकन कक्ष के बाहर दिग्गज नेताओं को संभालना टेढ़ी खीर होगा। 

इंतजार के फेर में निकल सकता है शुभ मुहूर्त 
22 अप्रैल को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सफलता के लिए पुरोहितों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथ में पर्चा थमाने का शुभ समय भी बताया है। मगर सोमवार को नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के कारण कक्ष के बाहर इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में पर्चा दाखिल करने से वंचित हो सकते हैं। 

एक प्रत्याशी के नामांकन में 30 मिनट से अधिक लगता है समय 
नामांकन कक्ष में पहुंचकर पर्चा भरने वाले एक प्रत्याशी को आधे घंटे से अधिक समय लगता है। दोपहर में ही तीनों प्रत्याशियों को नामांकन करना है, ऐेसे में सोमवार का दिन जिला प्रशासन के लिए काफी चुनौती भरा होगा। 

आज होगा नामांकन, 23 अप्रैल को है अंतिम दिन 
नामांकन का आज दूसरा दिन होगा, शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होगा। हालांकि नामांकन का अंतिम दिन 23 अप्रैल है। शनिवार को नामांकन होगा, और रविवार को अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें