बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर समेत आसपास के 20 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। कुल 7,817 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के बुलाया गया था। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी दो पहिया व चार पहिया वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़क और आसपास भारी भीड़ जमा रही।
कॉलेजों में बृहस्पतिवार को हुई बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते शहर के अलग-अलग स्थानों पर कई बार भीषण जाम ने लोगों को हलाकान कर दिया। मुख्य मार्गों पर यातायात ठहरा तो तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। चौराहों पर तैनात यातायात के सिपाही असहाय नजर आए।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए शहर समेत आसपास के 20 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया था। कुल 7,817 अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के बुलाया गया था। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी दो पहिया व चार पहिया वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से परीक्षा केंद्रों के बाहर सड़क और आसपास भारी भीड़ जमा रही।
सुबह पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त हुई। अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों के साथ आये वाहनों की आवाजाही शुरू तो शहर के चौक , निर्मल तिराहा, भंगवा चुंगी, श्री राम चौराहा, राजपाल चौराहा समेत अन्य चौक-चौराहों पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे कुछ ऑटो और वाहनों ने गलियों का रुख कर लिया। जिससे गलियों में भी जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग धूप और उमस भरी गर्मी के कारण पसीना-पसीना हो गए। चार पहिया सवारों को तो कुछ राहत रही, लेकिन दोपहिया और अन्य वाहन सवार परेशान दिखे। जाम से निकलने की होड़ में फंसे वाहन किसी तरह निकल पाए।
यही हाल दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के पहले और परीक्षा छूटने के बाद भी दिखा। रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के आसपास भी अभ्यर्थियों की खासी भीड़ से जाम के हालात बने रहे। प्रभारी यातायात नरेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक भीड़ एक साथ सड़क पर आने से जाम लगा, लेकिन जल्द ही व्यवस्था संभाल ली गई।