मदाफरपुर के जेकेआरएम पब्लिक स्कूल धरौली मुफरीद में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा
मंगरौरा ब्लाॅक स्थित जेकेआरएम पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। औद्योगिक कारखानों द्वारा हो रहे पर्यावरण प्रदूषण की झलक विज्ञान प्रदर्शनी में देखने को मिली। बच्चों ने ज्वालामुखी उद्गार के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से बताया। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य अशोक मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों और शिक्षकों बधाई दी। संवाद