जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। प्राथमिक वर्ग बालिका खो-खो में आसपुर देवसरा की बालिकाएं प्रथम और संडवाचंद्रिका की दूसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में मांधाता के सलमान प्रथम, बेलखरनाथ के रुस्तम दूसरे और कुंडा के प्रमोद तीसरे स्थान पर रहे।
स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में बुधवार को हुई प्रतियोगिता में कुश्ती वर्ग बालक में मंगरौरा के आयुष प्रथम और लक्ष्मणपुर के मो. नसीफ दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में संडवाचंद्रिका की काजल अव्वल, मांधाता की सहबुल निशा दूसरे व लालगंज की साधना तीसरे स्थान पर रहीं। मिडिल बालिका वर्ग खो-खो में मंगरौरा दूसरे स्थान पर रहा। बालिकाओं की कुश्ती प्रतियोगिता में मांधाता की अन्नू ने बाजी मारी।
योग प्रतियोगिता में कुंडा के बच्चे अव्वल रहे, जबकि गौरा के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। वॉलीबाल प्रतियोगिता में बिहार के बच्चे प्रथम और मांधाता के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में सुधीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, सुदीप पांडेय, सुशील कुमार सिंह, मंजू सिंह, प्रभाकर प्रताप सिंह, इंद्रसेन सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।