फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारी में सजाई रंगोली

Wed, 17 Dec 2014 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए बच्चों ने अभी से तैयारी शुरू दी है। बुधवार को फुल गोस्पल स्कूल के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। जिले में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। मगर स्कूलों में विविध आयोजन अभी से प्रारंभ हो गए हैं। अष्टभुजानगर स्थित फुल गोस्पल स्कूल में बच्चों ने आकर्षक रंगोली सजाने के साथ ही सेंटाक्लाज बनकर सहपाठियों को उपहार बांटे। स्कूल के प्रबंधक और चर्च के पादरी सुनील सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के चित्र बनाने वाले बच्चों के प्रयास की सराहना की। निशा सिंह, सीमा मौर्य, अभिलाषा भटनागर, रिचा ओझा, स्नेहलता, प्रीति, शैलेंद्र, बैंजमन और अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें