फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चौकी इंचार्ज की पार्टी में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का हिस्ट्रीशीटर, प्रतापगढ़ में काट रहा था फरारी

Sun, 08 Jun 2025 04:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

छत्तीसगढ़ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर कंधई थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में रिश्तेदार के यहां फरारी काट रहा है. चौकी इंचार्ज मंदाह के बेटे की बर्थडे पार्टी में कोरा गांव निवासी सुनील सिंह भी शामिल थे जिनके साथ हिस्ट्रीशीटर रोहित भी कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ रायपुर का हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर कंधई थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में रिश्तेदार के यहां फरारी काट रहा है. चौकी इंचार्ज मंदाह के बेटे की बर्थडे पार्टी में कोरा गांव निवासी सुनील सिंह भी शामिल थे जिनके साथ हिस्ट्रीशीटर रोहित भी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने पर कंधई इंचार्ज ने दूसरे दिन एसआई मिथिलेश चौरसिया को साथ लेकर सुनील सिंह के घर दबिश दी। सूचना पाकर हिस्ट्रीशीटर फरार हो गया। पुलिस ने उसको शरण देने वाले सुनील को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है। यह गाड़ी गांव के ही मसूद के घर से बरामद हुई जो कि रायपुर की ही है। यह गाड़ी दिव्यांश के नाम से पंजीकृत है जो वीरेंद्र सिंह तोमर के साथ गिरफ्तार हुई है। इसी मामले में सुनील फरार चल रहा है और प्रतापगढ़ में छिपकर रह रहा है। कंधई चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। छत्तीसगढ़ में इसके भाई वीरेंद्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी हो चुकी है। घर पर ईडी का छापा पड़ा है और यह फरारी यहां पर काट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें