फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
सावन माह के दुसरे सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं की लगी कतार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
नंगे पांव कावड़ियों ने संगम से जल लाकर शिवधामों पर किया जलाभिषेक
प्रतापगढ़/बेलखरनाथधाम/रखहा/मानधाता। सावन के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से शाम तक भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन चलता रहा। प्रयाग से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। हर-हर, बम-बम के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथधाम और बेल्हा देवी स्थित शिव मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। बेलखरनाथधाम, बेल्हा देवी और भयहरणनाथधाम में दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की देर शाम तक भीड़ लगी रही। भोर से ही कावड़ियों के जत्थे ने हर-हर, बम-बम का जयघोष करते हुए बेलखरनाथधाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। इधर, स्थानीय श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पीला फूल, दूध, धतूरा, भांग अर्पित की। बेलखरनाथधाम में सुबह चार बजे आरती के साथ ही श्रद्धालुओं का उमड़ने वाला रेला दिन चढने के साथ ही बढ़ता गया। संगम से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था रात में ही पहुंचने लगा। सुबह कपाट खुलते ही जलाभिषेक करने के लिए लोग उमड़ पड़े।
विज्ञापन

हाथों में जल और बोल बम का नारा लगाते हुए भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। महिलाओं और पुरुषों को जलाभिषेक करने के लिए अलग-अलग लाइन लगाई थी, मगर भीड़ अधिक होने के कारण जो जिधर से रास्ता पाता, उधर से ही घुस जाता रहा। इधर, प्रयागराज से रात में पैदल आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान उनका हौसला बढ़ाते रहे।
व्यवस्था सुधारने के लिए अफसरों का रहा जमावड़ा
सावन के पहले सोमवार को हुई चूक की भरपाई करने के लिए सोमवार को बेलखरनाथधाम में अफसरों का जमावड़ा रहा। एसडीएम पट्टी डीपी सिंह, सीओ कुलदीप नायक, तहसीलदार मनीष कुमार और एसओ राकेश सिंह पूरे समय तक डटे रहे।
रुद्राभिषेक कराने वालों की लगी भीड़
बेलखरनाथधाम परिसर में रुद्राभिषेक कराने वालों की भारी भीड़ रही। जो लोग मुख्य शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कराना चाह रहे थे, उन्हें दोपहर बाद अनुमति दी गई। जबकि धाम में ही रुद्राभिषेक करने का दौर देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

ऊॅ नम: शिवाय का चल रहा है जाप
जो लोग चलने फिरने में असमर्थ हैं, वह भगवान भोलेनाथ की शरण में पहुंचकर ऊॅ नम: शिवाय का जाप कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में ऊॅ नम: शिवाय का जाप कराकर लोग भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।

सावन माह के दुसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक को पहुंची महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें