फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय-समय पर कराएं दांतों की जांच

Thu, 17 Jan 2019 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
स्वास्थ्य शिविर - फोटो : प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 अमर उजाला के अभियान ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल’ के तहत बुधवार को अजगरा स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी दांतों की जांच कराई। इस मौके पर डाक्टर अवंतिका पांडेय ने कहा कि दांत जीवन के लिए अनमोल हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के साथ देखभाल जरूरी है। समय-समय पर लोगों को दांतों की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


सुबह दस बजे डॉक्टर अवांतिका पांडेय मॉडल प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय की छात्राओं के साथ स्थानीय बाजार के अन्य बच्चों के दांत की जांच और इलाज शुरू किया। बारी-बारी से छात्राओं ने अपने दांतों की जांच कराई। कुछ बच्चों को दवा तो कुछ को डॉक्टर ने मुफ्त मंजन वितरित किया। इस दौरान शिक्षिका फूला देवी, अंकिता पांडेय, वंदना जायसवाल, नेहा सोनी, मोनिका, रूबिना छात्रा प्रतिभा, साक्षी मौर्य, जानकी जायसवाल, प्रतीक्षा सिंह, लक्ष्मी, सानिया बानो, महक, रानी, अंशिका सरोज आदि मौजूद रहीं। प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें