फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: आरओ-एआरओ की नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी... जाली ज्वॉइनिंग लेटर भी दिया, जालसाज गिरफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 06:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

पुलिस ने युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए 20 घंटे के भीतर आरोपी विमल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। लिखा-पढ़ी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेजा। उसके खिलाफ तीन प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज विमल पांडेय को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के 20 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। 

विज्ञापन


बांदा जनपद के सिविल लाइंस निवासी अनुराग गौतम को वर्ष 2024 में पूरे ईश्वरनाथ निवासी विमल पांडेय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आरओ-एआरओ की नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर उससे 12 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने उसे फर्जी दस्तावेज और जाली ज्वॉइनिंग लेटर भी दे दिया।

हकीकत सामने आने के बाद विमल रुपये लौटाने में टालमटोल करता रहा। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर सोमवार को एफआईआर दर्ज करते हुए 20 घंटे के भीतर आरोपी विमल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। लिखा-पढ़ी के बाद मंगलवार को पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेजा। उसके खिलाफ तीन प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने कई लोगों को नौकरी के नाम पर ठगा है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें