फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएचसी पट्टी... निवाले की चोरी, मरीज घर से लाते हैं खाना

विज्ञापन
पट्टी सीएचसी। संवाद
विज्ञापन
सीएचसी पट्टी में भर्ती प्रसव पीड़िताओं के साथ प्रसूताओं को शासन से मिलने वाला निशुल्क सुबह का नाश्ता, दोपहर और शाम का भोजन नहीं मिल रहा है। उनके हक पर अफसरों ने डाका डाल रखा है। तीमारदारों को अपने मरीजों के लिए मजबूरन घर से या बाहर दुकानों से खाना खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

पट्टी को मॉडल सीएचसी का दर्जा मिल गया है। बावजूद यहां भर्ती होने वाली प्रसव पीड़िताओं के साथ प्रसूताओं को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि शासन का आदेश है कि गर्भवती महिलाओं की भर्ती होने पर उन्हें अस्पताल में नाश्ता, खाना मुहैया कराया जाए। मगर हकीकत इससे कोसों दूर है।
कई बार हो चुकी है शिकायत
पट्टी सीएचसी में भर्ती प्रसव पीड़िताओं के साथ प्रसूताओं का नाश्ता और खाना स्वास्थ्य कर्मियों के हजम करने के मामले की कई बार शिकायत हो चुकी है। सीएमओ से लेकर एडी तक को शिकायत की गई लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले सीएमओ फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
बोले मरीज
शुक्रवार को पट्टी सीएचसी में भर्ती हुई। बेटी ने जन्म लिया है। अस्पताल में दूध, फल की बात तो दूर एक भी दिन चाय और खाना तक नहीं मिला। - आरती, कोटियार

शुक्रवार को सामान्य प्रसव हुआ। बेटी ने जन्म लिया। अस्पताल से खाने के लिए कुछ भी नहीं मिला। 20 किमी दूर घर से परिजन खाना लाते हैं। सुबह बाहर से नाश्ता खरीदना पड़ता है। - पिंकी देवी, औराईन
वर्जन
कार्यदायी संस्था का टेंडर समाप्त हो चुका है। नया टेंडर जारी कर मरीजों को मेन्यु के अनुसार भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।
- डॉ. आरपी भारती, अधीक्षक सीएचसी पट्टी।
वर्जन
नया टेंडर जारी किया जाएगा लेकिन पुरानी कार्यदायी संस्था पर भोजन और नाश्ते की जिम्मेदारी होती है। कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. एस हैदर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी।

पट्टी सीएचसी। संवाद

पट्टी सीएचसी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें