फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणपुर सीएचसी के चिकित्साधिकारी की मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। खाना लेकर पहुंचे चौकीदार को उनका शव सरकारी आवास में बेड पर मिला। मूलत: बलिया जनपद के रहने वाले डा. पीएन सिंह तीन वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र नारायणपुर में बतौर चिकित्सा अधीक्षक तैनात थे। रविवार की रात करीब 9.30 बजे अस्पताल का चौकीदार संदीप गिरि निवासी दरछुट खाना लेकर सरकारी आवास पर पहुंचा। दरवाजा खोलकर भीतर घुसा तो सन्न रह गया। चिकित्साधिकारी आवाज देने के बाद भी बोल नहीं रहे थे। हिलाने डुलाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई।
विज्ञापन


यह देख संदीप ने सीएचसी परिसर में मौजूद कर्मचारियों को अवगत कराया। यह सुनते ही लोग भागकर मौके पर पहुंचे। देखा तो डाक्टर की सांसें थम चुकी थीं। बदहवास स्वास्थ्यकर्मी मामले की जानकारी पुलिस के साथ ही सीएमओ को देते हुए शव को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मर्चरी में रख दिया गया। चिकित्साधिकारी की मौत को लेकर ग्रामीण संदेह जता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वाराणसी में रहने वाले परिजन भी रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के दौरान सीएमओ डा. विनोद कुमार पांडेय समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें