कोतवाली क्षेत्र के बाईपास तिराहे पर मंगलवार देर शाम वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही देवी लक्ष्मी को भी विराजमान कराया गया। वहीं अलग-अलग मोहल्ले में भी भक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बप्पा की प्रतिमाएं स्थापना कीं।
बाईपास चौराहे के करीब गणपति के पंडाल को फूलों और बिजली की रंगीन रोशनी से आकर्षक तरीके से सजाया गया। पूजन में समिति के भरत लाल जायसवाल, प्रधान सरला शुक्ला, आनंद शुक्ला, राहुल, विजय बरनवाल आदि मौजूद थे।
गणेशोत्सव के तहत दस दिनों तक पंडाल में गणपति आराधाना के साथ ही विविध कार्यक्रम होंगे। कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के रानी गिरिजा स्कूल के पास गणेश पंडाल में रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट की गई।
पंडाल में पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के नरेंद्र केसरवानी, अतुल कक्कड़, आकश सक्सेना, धीरज केशरी, विवेक केसरी आदि भक्त मौजूद थे।