फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आरओ-एआरओ पाठ्यक्रम में बदलाव से प्रतियोगियों में नाराजगी

विज्ञापन
लोक सेवा आयोग में ज्ञापन सौंपते आरओ/एआरओ के अभ्यर्थी। स्रोत : अभ्यर्थी - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम और पैटर्न में अचानक बदलाव किया गया है। इस निर्णय से प्रतियोगी छात्रों में भारी नाराजगी है। मंगलवार को प्रतियोगी संघर्ष समिति के आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने आयोग को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

छात्रों ने पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न को बहाल करने की मांग की है। प्रतियोगियों का कहना है कि आयोग ने बिना किसी पूर्व सूचना या पर्याप्त समय दिए यह बदलाव किया है। यह लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अभ्यर्थी कई महीनों से पुराने पाठ्यक्रम के आधार पर तैयारी कर रहे थे। अचानक हुए इस बदलाव से उनकी पूरी तैयारी प्रभावित हुई है। उन्होंने आयोग से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
प्रतियोगियों ने सवाल उठाया कि नया पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक घोषणा से पहले कोचिंग संस्थानों तक कैसे पहुंचा। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह आयोग की कार्यप्रणाली और परीक्षा की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। समिति ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें