फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चंद्रयान की सफलता पर स्कूलों में मना जश्न, तिरंगा लेकर झूमे छात्र

Thu, 24 Aug 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर-गांव के स्कूलों में दूसरे दिन चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


प्रतापगढ़। चंद्रमा पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग से बृहस्पतिवार को स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। छात्रों ने तिरंगा लेकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। रानीगंज के डीके पब्लिक स्कूल, कहला के छात्रों ने इसरो के नाम की मानव श्रृंखला बनाई और तिरंगा लहराकर खुशियां बांटीं।
शहर की प्रभात एकेडमी, स्टेडियम. डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, सरोजिनी इंटर कॉलेज और साकेत गर्ल्स पीजी काॅेलेज में छात्र-छात्राओं ने खुशियां मनाईं और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। साकेत गर्ल्स पीडी कॉलेज में हुए कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ.नीलिमा श्रीवास्तव ने कहा, स्वदेशी तकनीक से बने चंद्रयान-3 ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय वैज्ञानिक किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर अनंत प्रकाश शुक्ल, जयति शुक्ला, कु.रोहिणी, प्राची जायसवाल, कोमल मिश्रा, श्रेया तिवारी, स्नेहा तिवारी जयश्री सिंह मौजूद रहीं।

संस्कार ग्लोबल स्कूल, टेउंगा में चंद्रयान- तीन के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग होने से छात्र -छात्राओं ने बृहस्पतिवार को खुशी मनाई। स्कूल के छात्रों ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया। हांथ में तिरंगा लेकर सभी भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय विज्ञान का उद्घोष करते रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य समीना अख्तर, संध्या शुक्ला,सुधा सिंह,पंकज सिंह, तरुण शुक्ल, अमित सोनी, सौरभ राकेश, प्रवीण मौर्य,आनंद सिंह,विकास सिंह,विनोद मौर्य,अजय तिवारी मौजूद रहे।

रानीगंज के एनके यादव पब्लिक स्कूल में चंद्रयान की सफलता पर खुशी का इजहार किया गया। छोटे- छोटे बच्चों ने तिरंगा झंडा लहराया। प्रबंधक नरेंद्र कुमार यादव ने चंद्रयान के बारे में छात्रों को बताया कि चंद्रयान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रच दिया।
इसी तरह डीके पब्लिक स्कूल कहला में छात्रों ने चंद्रयान की सफलता पर इसरो की मानव श्रृंखला बनाकर तिरंगा लहराते हुए वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया। प्रबंधक कमलेंद्र सिंह ने देश के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए इस सफलता को मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन



संगम इंटरनेशनल स्कूल में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को उत्साह पूर्वक मनाया गया। कक्षाओं में शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बच्चों को चंद्रयान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। कला शिक्षिकाओं सबा, अंजू, रोमी आदि ने चंद्रयान का मॉडल बनाकर तिरंगे से सजे गुब्बारे से जोड़ दिया। जिसे सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं ने जब आकाश में छोड़ा, तो भारत माता की जय की जय घोष से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। एलायंस क्लब के रोशनलाल उमरवैश्य ने भी प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें