फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के जश्न में डूबा रहा बेल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नए साल 2019 के स्वागत में बेल्हा के लोग जश्र में डूबे रहे। 31 की देर रात होटलों में धमाल हुआ। लोगों ने डांस के साथ केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया। मंगलवार की सुबह से शाम तक हर ओर जश्न का माहौल नजर आया। पार्कों और मंदिरों में दिनभर भीड़ रही। स्कूलों में कार्यक्रम हुए। शहर के पार्कों में हर कोने बच्चों के साथ परिजन भी मस्ती करते नजर आए। नए साल की शुभकामनाएं दिनभर दी जाती रहीं। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।  
विज्ञापन


पुराने साल के आखिरी दिन घड़ी की सुई बढने के साथ ही नए साल का जश्र शुरू हो गया। पिछले साल के गम बिसार कर लोग पूरी तरह मस्ती और मौज के मूड में नजर आए। शहीद उद्यान पार्क सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों से गुलजार रहा। वहां सुबह से ही बच्चों संग महिलाएं ठंड का एहसास कराती गुनगुनी धूप में खिलखिलाती रहीं। परिजनों संग पहुंची युवतियां भी दिल खोल कर पार्क में छोटे भाई व बहन के साथ खेलती कूदतीं नजर आईं। पार्क का हर कोना खुशियों में डूबा रहा। ठंड  के बावजूद हरी-हरी मखमली घास पर धमाचौकड़ी कर रहे बच्चे मनमोहक लग रहे थे।

बेल्हा देवी मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोग पूरे साल तक सुखमय जीवन व्यतीत करने की प्रार्थना करते दिखाई दिए। नववर्ष के स्वागत में छात्रों ने स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन किया। बाबागंज स्थित होटल में लायंस क्लब गौरव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों संग सभी डांस कर मस्ती करते रहे। फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते रहे। शहर जोगापुर, स्टेशन रोड, चिलबिला, रेलवे कालोनी समेत अन्य इलाकों में लोग फिल्मी गीतों पर नाचते गाते नए साल का इस्तकबाल करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें