फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बैंक प्रबंधक पर रिश्वत मांगने के आरोप की सुनवाई करेंगे सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला उद्यमी से बैंक प्रबंधक द्वारा रुपये मांगने के आरोप की सुनवाई सीडीओ मंगलवार को करेंगे। सुनवाई के दौरान वादी शुचिता अग्रवाल को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

शहर के विवेक नगर की रहने वाली महिला उद्यमी शुचिता अग्रवाल का आरोप है कि उनका रजाई गद्दे का कारखाना है। कारखाने को चलाने के लिए ग्रामोद्योग विभाग से लोन स्वीकृत हुआ था। बैंक ऑफ बड़ौदा के तत्कालीन प्रबंधक पंकज जायसवाल ने पांच-पांच लाख रुपये दो किस्तों में लोन की धनराशि मुहैया कराई। शेष चार लाख की धनराशि खाते में भेजी नहीं जा सकी। इसी बीच पंकज जायसवाल का स्थानांतरण हो गया।
उनके स्थान पर आए बैंक प्रबंधक रवि ने धनराशि भेजने के लिए रिश्वत की मांग की। रिश्वत न देने पर उनके खाते को फ्राड श्रेणी में डाल दिया। इसकी शिकायत उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमी मो. अनाम ने डीएम से की। वादी शुचिता अग्रवाल ने भी बैठक में डीएम से आपबीती बताई। इस पर डीएम नाराजगी जताते हुए सीडीओ को जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर जांच कर धनराशि महिला उद्यमी के खाते में भेजने के लिए आदेश दिया। डीएम के आदेश पर सीडीओ नवनीत सेहारा ने मंगलवार को एलडीएम गोपाल शेखर झा, ग्रामोद्योग अधिकारी रामकरन दूबे, वादी शुचिता अग्रवाल और उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी को विकास भवन सुनवाई के लिए बुलाया है। उपायुक्त उद्योग अजय त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सभी लोगों से सीडीओ पूछताछ करेंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें