फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधो सिंह गांव के समीप स्थित सई नदी में नहाने गए दो साथी पानी में डूबने लगे। किसी तरह एक युवक जान बचाकर बाहर निकल गया। जबकि दूसरे युवक का पता नहीं चल सका। बचाव कार्य में लगे फायर कर्मी देर शाम तक उसकी तलाश नहीं कर सके। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रयागराज से एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए बुलाई गई।
विज्ञापन

पूरे माधो सिंह निवासी राजेश (32) और रंगीला लाल (36) शनिवार की दोपहर नदी में नहाने के लिए गए। नदी में उतरने के बाद दोनों बीच गहराई में पहुंचकर डूबने लगे। किसी तरह जान बचाकर रंगीला बाहर निकल आया। साथी राजेश को बचाने के लिए शोर मचाने लगा। शोर होने पर आस पास के लोग नदी के समीप पहुंच गए। सूचना पर पहुंच फायर कर्मियों ने रस्सा-कांटा का प्रयोग करके युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक फायर कर्मियों का प्रयास असफल रहा। इधर, युवक के डूबने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होने पर डीएम संजीव रंजन ने प्रयागराज से एनडीआरएफ और पीएससी के गोताखोरों को बुलाया। रात करीब आठ बजे से युवक का रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें