प्रतापगढ़ । कोषागार से स्टांप लेना अब बेहद जटिल हो गया है। नगद भुगतान पर स्टांप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अब स्टांप लेने के लिए एसबीआई में चालान जमा करना होगा और तीन दिन बाद कोषागार से स्टांप मिलेगा।
कोषागार से वेंडरों और आम लोगों को अब आसानी से स्टांप नहीं मिलेगा। नगद भुगतान पर स्टांप बिक्री पर रोक लगा दी गई है। स्टांप लेने के लिए अब रुपये एसबीआई में जमा करने होंगे। अगर आप जमा पर्ची लेकर कोषागार जाते हैं तो भी आपको उस दिन स्टांप नहीं मिलेगा। बल्कि रुपये जमा करने के तीन दिन बाद कोषागार से उतने मूल्य के स्टांप मिलेेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि नई व्यवस्था शनिवार से प्रभावी होगी। कोषागार से स्टांप अब नगद भुगतान पर नहीं मिलेगा, बल्कि एसबीआई में रुपये जमा करने के बाद ही मिलेगा।
राहुल के जन्मदिन पर प्रमोद तिवारी ने बांटे मॉस्क
प्रतापगढ़ । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और सीएलपी नेता आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने शुक्रवार को क्षेत्र का भ्रमण कर महामारी से लड़ने के लिए ग्रामीणों को मॉस्क बांटे। कांग्रेस नेता ने गरीबों को राहुल गांधी के जन्मदिन पर मदद करने का संकल्प लेते हुए उनकी आजीविका चलाने के लिए आर्थिक मदद दी। प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा ने घुइसरनाथधाम, अमावां, लालगंज का भ्रमण करके सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोगों को कोरोना महामारी से बचने के टिप्स दिए।