फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 22.70 लाख गबन के अरोपी डाकपाल के खिलाफ रानीगंज थाना में मुकदमा दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के बांसी उप डाकघर के 22.70 लाख गबन के आरोपी डाकपाल के खिलाफ पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। डाकपाल उप डाकघर से सरकारी अभिलेखों के साथ मुहर भी लेकर गायब हो गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बांसी उपडाक घर में तैनात डाकपाल मानसिंह ने 70 से अधिक ग्राहकों से पैसा लेने के बाद उनके खाते में जमा नहीं किया। बांसी में तैनात दुर्गेश पांडेय ने इसकी जानकारी प्रवण डाक अधीक्षक को दी। जानकारी पर प्रवण डाक अधीक्षक विनय कुमार ने डाकपाल मानसिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए जांच बैठा दी।
प्रकरण की जांच पट्टी के डाक निरीक्षक आलोक कुमार दीक्षित की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय टीम ने की। जांच में पता चला कि डाकपाल मानसिंह करीब 70 खाता धारकों के 22.70 लाख रुपये का गबन कर लिया है। उप मंडलीय निरीक्षक पट्टी आलोक कुमार दीक्षित ने मामले की जांच करते हुए मान सिंह के खिलाफ रानीगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि डाकपाल सरकारी अभिलेखों के साथ मुहर भी लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन

आलोक कुमार दीक्षितए सूर्यसेन यादव और आशुतोष कुमार ने जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि डाकपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें