फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रद्द किया जाएगा लाइसेंस

Tue, 01 Jun 2021 02:12 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ के जेठवारा इलाके में अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करते हुए एंट्री करने वाली दुल्हन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, उसके चाचा की रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादियों में अक्सर पुरुषों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में एक शादी में खुद दुल्हन ने खुशी में रिवॉल्वर से गोली चलाई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अशोक तोमर ने मंगलवार को बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा पाण्डेय ने गत 30 मई को अपनी ही शादी में जयमाल के दौरान अपने चाचा रामवास पाण्डेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए दुल्हन रूपा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें