फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मारपीट के मामले में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत का मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के दुबवापुर पटना गांव में 20 जुलाई की सुबह मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से अनीता की तहरीर पर पुलिस ने चंद्रिका प्रसाद, बीर यादव, मुकेश, राजेश, खुशबू, महेंद्र, शैलेंद्र, बोहराइन, बबिता के खिलाफ गाली गलौज, जाने से मारने की धमकी, तोड़फोड़, धारदार हथियार से हमला समेत धाराओं में मुकदमा किया है। वहीं दूसरे पक्ष से बोहराइन की तहरीर पर पुलिस ने राम सुख उर्फ लाला यादव, भुलई, राज यादव, अनीता, कल्पना आदि के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें