पुलिस ने लाकडाउन का पालन न करने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी लाकडाउन के बाद भी बाहर घूम रहे थे। बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट 17 लोगों पर दर्ज की है। इसमें पीथीपुर दलऊ का पुरवा गांव निवासी आशु पटेल, मनीष पटेल, सनी पटेल, विजय, परितोष, विवेक, शिवेश, राजाबाबू, गीता देवी, राधा देवी, गायत्री देवी, विकास, हिमांशु, कुलदीप, मनोज ,रामचंद्र, विजय कुमार शामिल हैं। इन सभी पर करोना जैसी महामारी को फैलाने का आरोप है।