फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 साल बाद गांव में फिर टीवी पर गूंजा मंगल भवन अमंगल हारी...

विज्ञापन
after 32 years the tv serial ramayan came in tv - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रामायण 32 साल बाद शनिवार को एक बार फिर शुरू हुआ। 74 एपिसोड वाला रामायण 1988 में खत्म हुआ था। शनिवार की सुबह नौ बजे प्रारंभ हुए पहले एपिसोड को देखने के लिए लोग सुबह से तैयारी कर रहे थे। उधर, डीडी भारती पर वीआर चोपड़ा कृत महाभारत भी प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हुए 21 दिनों के लॉकडाउन में भगवान राम के आदर्शों को प्रकट करने वाले निर्माता निर्देशक रामानंद सागर के रामायण सीरियल की शुरुआत शनिवार से फिर हो गई। 74 एपिसोड वाले सीरियल में प्रतिदिन दो भाग दिखाए जाएंगे। सुबह नौ से दस बजे और दूसरा भाग रात में नौ से दस बजे तक प्रसारित किया जाएगा। घरों में कैद रहने वाले लोग शनिवार की सुबह ही स्नान-पूजा करके परिवार के सभी सदस्य सीरियल देखने के लिए बैठ गए। छोटे पर्दे का बेहद लोकप्रिय सीरियल रामायण 1988 में समाप्त हुआ था। इधर, डीडी भारती ने दोपहर बारह बजे से एक बजे तक और शाम को सात से आठ बजे तक महाभारत धारावाहिक प्रारंभ किया है। निर्माता निर्देशक वीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें