फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : दुष्कर्म में तीन साल पहले मृत पिता के खिलाफ भी केस दर्ज, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

Sat, 07 Jun 2025 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली युवती के सहयोगी ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसके माता-पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील बनाने वाली युवती के सहयोगी ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के साथ उसके माता-पिता और एक रिश्तेदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया, जबकि आरोपी के पिता की माैत तीन वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से हो चुकी है। रिपोर्ट में मृतक का नाम शामिल होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह यू-ट्यूबर है। आरोप है कि भदेवरा निवासी कौशल दीप यादव ने सहयोग के बहाने झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। शादी का वादा किया, लेकिन मुकर गया। पीड़िता के अनुसार, रिश्ते से युवक के माता-पिता भी सहमत थे, लेकिन बाद में युवक के पिता सुभाष और उसकी मां ने उसे धमकी दी। यही नहीं आरोपी कौशल दीप के बहनोई जय सिंह ने उसे फोन पर सुलह करने का दबाव बनाया। सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कौशलदीप यादव, उसके पिता सुभाष यादव और मां के साथ ही रिश्तेदार के नाम रिपोर्ट दर्ज की है।

दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि कौशल दीप के पिता सुभाष यादव की तीन वर्ष पूर्व ही कैंसर की बीमारी से मौत हो चुकी है। ऐसे में युवती उनसे कैसे मिल सकती है। इस संबंध में कोतवाल आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करती है। यदि मृतक का नाम केस में आया है तो यह विवेचना का हिस्सा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें