फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर मिले छह लोगों पर निषेधाज्ञा उलंघन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन उलंघन के मामले में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती को सूचना मिली कि लोहंगपुर बाबूपुर में लोग बिना काम के घरों से बाहर घूम रहे हैं। जानकारी पर कोतवाल ने रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी का मौके पर भेजा। पुलिस के पहुंचने पर गांव के राधेश्याम, उमेश, रमेश, रामजवी, भूली देवी व सविता लाक डाउन के निर्देशों को उलंघन करते मिली। मामले में चौकी प्रभारी कृष्ण मोहन पांडेय ने आरोपियाें के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिस पर सोमवार की शाम राधेश्याम समेत छह के खिलाफ लाक डाउन निषेधाज्ञा उलंघन का केस दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि लाक डाउन के उलंघन में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। बीते तीन दिनों में पुलिस ने लाक डाउन उलंघन के आधा दर्जन मुकदमें दर्ज किए हैं। इसको लेकर लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कराएगा भोजन की व्यस्था, अस्पताल में दी गईं सुविधाएं
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते बड़ी संख्या में जांच के लिए अस्पताल पहुंचने पर स्थानीय नगर नगर पंचायत उनकी मदद को आगे आया है। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर लालगंज सीएचसी में जांच के पहुंचे लोगाें के लिए खाद्य पदार्थ व पेयजल की व्यवस्था की गई। बीते तीन दिनों में परदेश से सैकड़ों लोगों की कोरोना की जांच व लाक डाउन के चलते दुकानें बंद होने से उनको शुद्ध पेयजल व खाने पीने के सामनों से जूझना पड़ रहा था। इसको लेकर नगर पंचातय चेयरमैन के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल की देखरेख में लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई गई। नगर पंचायत द्वारा सीएचसी परिसर को सैनिटाइज करने के साथ यहां साफ सफाई कराई जा रही है। उधर लालगंज कस्बे के स्कूलाें में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरे में गैरजनपदों के लिए जाने वाले परदेशियों के खाने पीने की व्यवस्था की नगर पंचायत द्वारा की गई। ईओ सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि रैन बसेरा में लाक डाउन की अवधि तक लोगों को गरीबों के साथ राहगीरों को भोजन समेत हर संभव सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें