फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंगदारी मांगने वाले पर मुकदमा, सराफ की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के मिर्जापुर चौहारी के सराफ गोविंद सोनी से 40 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में आखिरकार रानीगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा। सराफ की सुरक्षा में पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। रंगदारी मांगने वाले बदमाश की धरपकड़ के लिए स्वाट टीम व रानीगंज पुलिस तिलई बाजार से लेकर मिर्जापुर चौहारी तक सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर चौहारी के रहने वाले सराफ गोविंद सोनी के पिता की वर्ष 2017 में नगर कोतवाली के छैवा पुल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके पास से लाखों रुपये के जेवरात लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। 29 मार्च को तिलई बाजार स्थित दुकान पर गोविंद के पास अंजान नंबर से काॅल आई। फोन करने वाले ने कहा कि 40 लाख रुपये न देने पर उसके पिता की हत्या की गई। जल्द रुपये दे दो अन्यथा हश्र भुगतने के लिए तैयार रहो। इस धमकी के बाद गोविंद व उसके परिवार के लोग खौफजदा हो गए। मामले की शिकायत सराफ ने पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद शनिवार को जांच के लिए रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी व रानीगंज थानाध्यक्ष उसके घर पहुंचे। प्रयागराज कमिश्नरेट के मऊआइमा की पुलिस भी जांच करने गोविंद के घर पहुंची। चूंकि मामला तिलई बाजार का था। इसलिए कार्रवाई मऊआइमा की पुलिस को करना था। हालांकि वहां की पुलिस केवल छानबीन में जुटी रही। जिसके चलते रानीगंज पुलिस ने रविवार को धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार रंगदारी मांगने वाले बदमाश ने जिस नंबर का प्रयोग किया है। वह फर्जी आईडी से लिया गया है। उससे दूसरे नंबर पर बात भी नहीं हुई है। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है। तिलई बाजार से लेकर सराफ के घर तक लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें