- जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छब्बीस आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। लालगंज के सराय जानमती बबुरी निवासी शीतुन्निशां का आरोप है कि 12 जून को गांव के लियाकत अली, मोनू, जरीना तथा मुस्कान ने रंजिश की वजह से मारापीटा तथा जानलेवा धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में लालगंज के शिवबक्स का पुरवा भदारी कला निवासी चंद्रभान वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि मंगलवार को गांव के सुनील यादव तथा अनिल यादव ने तीन अज्ञात साथियों के साथ वाहन बुकिंग के विवाद में गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
उधर, लालगंज के पूरे कलंदर की उर्मिला देवी की तहरीर के मुताबिक मंगलवार की शाम रंजिश की वजह से विपक्षी पिंटू वर्मा, सुभाष वर्मा, सतीश वर्मा व राहुल ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं लालगंज के बरीबोझ राजा का पुरवा निवासी पुष्पा चौरसिया बताया कि मंगलवार को रंजिश की वजह से गांव के राजू, पारस, देवकली, पप्पू, अशोक समेत चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर मारपीट व तोडफ़ोड़ की।
वहीं दूसरे पक्ष के हरीश कुमार का आरोप है कि रंजिश की वजह से विपक्षी संतराम, महेंद्र, दिनेश व राकेश ने घर में घुसकर मारपीट की। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।