फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पेट्रोल पंप सेल्समैन से लूट में तीन के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के कटका बाजार में पेट्रोल पंप सेल्समैन से 70 हजार लूट के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लग गई है।
विज्ञापन

सांगीपुर के खजूरी निवासी कुंभकरण सरोज का कटका बाजार में पेट्रोल पंप है। रायबरेली के परसदेपुर निवासी सुनील दुबे सेल्समैन हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे पल्सर सवार तीन युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। सेल्समैन से 899 रुपये का पेट्रोल भरवाने लगे। इसी बीच बाइक सवार एक बदमाश ने पेट्रोल पंप से बाहर जाकर हवाई फायरिंग करते हुए सेल्समैन के हाथ रुपयों से भरा बैग छीन लिया। सेल्समैन ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया।
हमलावरों ने उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया। हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। कुंभकरण सरोज की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक की तहरीर पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें