फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरौली पेट्रोल पंप के पास बाइक-साइकिल में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने घायल साइकिल सवार को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अतरसंड गांव निवासी रंजीत गौतम चाचा राजकुमार व चचेरे भाई विपिन के साथ बाइक से नरहरपुर फूफा की मां के निधन पर पहुंचे थे। लौटते समय सरौली पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार मनोज (15) से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रंजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज को सीएचसी कोहड़ौर भेजा। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी शिल्पा, बेटे रितिक और बेटी परी के साथ रोते हुए घटनास्थल पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
.




बोलेरो सवार मोबाइल कारोबारी को लेकर हुए फरार
फोटो-49
उड़ैयाडीह। बोलेरो सवार मोबाइल कारोबारी को लेकर फरार हो गए। कारोबारी के गायब होने की सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों की भीड़ मोबाइल की दुकान पर जमा हो गई। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव निवासी अजय कुमार की उड़ैयाडीह बाजार में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार की शाम करीब चार अज्ञात बोलेरो सवार उसके दुकान पहुंचे। दुकानदार को बोलेरो से लेकर चले गए। व्यापारी के गायब होने की सूचना से बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों की भीड़ दुकान इकट्ठा हो गई। पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें