प्रसूता की मौत के मामले में पॉलीक्लीनिक संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा
सुवंसा। रानीगंज के शेखूपुर में संचालित बगैर लाइसेंस के पॉलीक्लीनिक में दो दिन पूर्व प्रसूता की मौत के मामले में पति के तहरीर पर पुलिस ने संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी दिलीप पटेल की शिकायत पर पुलिस ने शेखूपुर स्थित एजीएस क्लीनिक संचालक लल्लू राम पटेल और उनकी पत्नी आशा बहू सावित्री देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को सुबह जगदीशगढ़ से परिजनों ने मृतक विवाहित के शव का अंतिम संस्कार प्रयागराज में कर दिया। मुकदमे के विवेचक अश्वनी कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद