फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कापरेंटर की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी

Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कापरेंटर की गोली मारकर की हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के महुआर गांव में कब्रिस्तान के करीब कारपेंटर (बढ़ई) का काम करने वाले तनवीर (18) की सोमवार की देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्यारोपी की तलाश में तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए गठित की हैं।
महुआर निवासी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले नासिर का बेटा तनवीर कारपेंटर का काम करता था। सोमवार को वह घर पर ही था। इस बीच कुछ परिचित युवक उसे घर से बुलाकर ले गए। देर शाम करीब आठ बजे महुआर गांव में कब्रिस्तान के करीब सड़क किनारे तनवीर की पेट में दनादन दो गोलियां मार दीं। वह लहूलुहान होकर तड़पने लगा फिर शांत हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन हत्यारोपी भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन तनवीर को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने आरोपियों की तलाश में स्वाट टीम, चौकी प्रभारी और नगर कोतवाल को लगाया। इस बीच परिवार के लोगों ने मृतक के साथ कुछ देर पहले रहने वाले किसी गुफरान पर हत्या की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश देने लगी।
इनसेट
गुफरान ने पहले भी मृतक को दी थी धमकी
नगर कोतवाली के महुआर निवासी नासिर के रिश्तेदार महफूज के अनुसार तनवीर को गुफरान ने पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिनों पहले हुई एक घटना को लेकर उनके बीच अनबन हुई थी, लेकिन सोमवार को दोनों के बीच फिर बातचीत हो गई। जबकि रविवार को महफूज ने संदिग्ध हत्यारोपी गुफरान को धमकी के मामले में पूछताछ के बाद समझाया भी था। उसे यह नहीं मालूम था कि जिसे वह समझा रहा है। वह उसके बुआ के लड़के की हत्या कर देगा। उसका कहना है कि हत्या गुफरान ने ही की है। इसके पहले भी वह शहर में मेडिकल स्टोर संचालक पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस की उससे मुठभेड़ भी हुई है। फिलहाल उसका परिवार पहले आजाद नगर में रहता था। बाद में कांशीराम कॉलोनी जोगापुर में रहने लगा था।
इनसेट
कुछ देर पहले दोनों रेलवे कॉलोनी में भी दिखे थे साथ
नगर कोतवाली के महुआर निवासी कारपेंटर तनवीर और संदिग्ध आरोपी गुफरान एक साथ दिखे थे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक साथ आए और बातचीत के दौरान तनवीर को सूनसान स्थान देख गोली मार दी। घटना के बाद वे भाग निकले। पूर्वी सहोदरपुर में भी दोनों साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

इनसेट-
तीन भाइयों में था मझला
मृतक तीन भाइयों में मझला था। पिता की मुफलिसी देख तनवीर कारपेंटर का काम करने लगा था। कुछ दिनों से दुकान बंद होने के कारण वह घर पर ही रहता था। बेटे का शव देखते ही पिता नासिर अस्पताल में बेहोश हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें