फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ताला तोड़कर आभूषण की दुकान में चोरी

Mon, 15 May 2023 08:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बाघराय थाने के समीप सराफ की दुकान में शटर तोड़कर चोरी की घटना के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
बाघराय थाने से सौ मीटर की दूरी है दुकान, गस्त के दावे की खुली पोल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बाघराय। स्थानीय थाना परिसर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक ज्वेलरी की दुकान को तोड़कर चोर एक लाख रुपए का जेवर समेट ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी पर मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की।
विज्ञापन

बाघराय थाना परिसर से करीब सौ मीटर की दूरी पर धमेंद्र सोनी की ज्वेलरी की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने दुकान के शटर को तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण समेट लिया। थाने की पुलिस पूरी रात गस्त का दावा जरुर करती है, लेकिन थाने के पास चोरों की ओर से शटर तोड़ने की आवाज शायद नींद ले रही पुलिस के कान तक नहीं पहुंची। सोमवार की सुबह पीड़ित दुकान खोलने पहुंचा तो वह शटर का टूटा ताला देख दंग रह गया। मामले की शिकायत पर बाघराय पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। बाघराय पुलिस की गस्त पर सवाल कर लोग चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें