फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में अभी तक कॉर्डियोलॉजिस्ट की नहीं हुई है तैनाती

Sun, 10 Dec 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हृदय रोगी होते हैं परेशान, इलाज के लिए जाना पड़ता है प्रयागराज या लखनऊ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद जनपद के लोगों को काफी उम्मीदें जागी थी। मगर अब तो ऐसा लग रहा है कि उम्मीदें सपने बनकर रह जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में अभी तक कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में मरीजों को इलाज कराने के लिए परेशान होना पड़ता है और उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज जाना पड़ रहा है। समय से इलाज न होने के कारण लोगों की जान भी जा रही है।
जनपद की आबादी लगभग 38 लाख है। यहां पर 29 सीएचसी और 56 पीएचसी के अलावा जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज का संचालन हो रहा है। लेकिन कहीं पर भी कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। जबकि जिला अस्पताल जब था तब कॉर्डियोलॉजिस्ट का एक पद सृजित था। मेडिकल कॉलेज बनाए जाने के बाद से पद रिक्त चल रहा है। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। इलाज कराने के लिए प्रयागराज जाना पड़ रहा है। जबकि ठंड के साथ हार्टअटैक के मामले बढ़ रहे हैं। डीएम मेडिसिन विभाग डॉ. मनोज खत्री ने बताया कि ओपीडी में इस समय कॉर्डियोलॉजिस्ट के औसतन दस मरीज आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
ठंड के दिनों में हृदयरोगी क्या करें
-ज्यादा से ज्यादा ऊनी कपड़ा पहने
- गर्म पानी पीना चाहिए
- योगा करना चाहिए, धूप निकलने के बाद घर से बाहर निकलना चाहिए
-सीने में दर्द हो तो उसे हल्के में न लें, तत्काल जांच और इलाज कराए
- रात्रि में बहुत जागना नहीं चाहिए

क्या बोले लोग
हार्ट अटैक के बाद मैं अपने पिता को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा। कॉर्डियोलॉजिस्ट न होने के कारण जेआर चिकित्सक ने गैस का इंजेक्शन देकर बाहर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद हालत नाजुक होने पर एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अरुण श्रीवास्तव, बबुरहा


एक माह पहले हार्ट अटैक की दिक्कत हुई तो मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंच गया। चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में 15 दिन भर्ती होकर इलाज कराया। अब कुछ स्वस्थ हूं।
विज्ञापन

भारत चंद्र जायसवाल, दहिलामऊ
वर्जन
अगले सत्र तक कॉर्डियोलॉजिस्ट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए पत्राचार किया गया है। एमडी फिजीशियन अभी मरीजों का प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। जिनकी बेहद हालत नाजुक होती है उसे ही रेफर किया जाता है।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें