फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लोक अदालत में एक लाख से अधिक वाद निस्तारित

Sun, 10 Dec 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1 लाख 2 हजार 952 वादों को निस्तारित किया गया। इसमें 5 हजार 324 फौजदारी, 11 एनआई एक्ट, 119 विद्युत, 21 मोटर दुर्घटना, 52 वैवाहिक, 86 सिविल, 1,112 बैंक ऋण, 20 बीएसएनएल, 4 उपभोक्ता फोरम तथा 96 हजार 203 वाद कलक्ट्रेट से संबंधित रहे।
विज्ञापन

फौजदारी वादों में 4 लाख 62 हजार 490 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में 81 लाख 45 हजार 520 रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। इस दौरान 1 करोड़ 80 लाख 7 हजार 166 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। बैंक वादों में 6 करोड़ 28 लाख 60 हजार रुपये, बीएसएनएल वादों और उपभोक्ता फोरम की ओर से 1 लाख 96 हजार 597 रुपये का समझौता हुआ।
कुंडा स्थित दिवानी न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1248 मामले लंबित थे। इसमें 1048 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं लालगंज दिवानी न्यायालय में 346 वाद निस्तारित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें