मेडिकल कॉलेज में बीएलएस, एएलएस और सीपीआर का प्रशिक्षण लेते स्वास्थ्यकर्मी। कॉलेज
डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में रविवार को कार्यशाला कर बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट (एएलएस) का प्रशिक्षण दिया गया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राकेश चौरसिया ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि सड़क दुर्घटना, अचानक बेहोशी या सांस रुकने पर शुरुआती क्षणों में दी गई सही मदद जान बचा सकती है।
प्राचार्य डाॅ. देव जीत शर्मा ने कहा कि कार्डियक अरेस्ट होने पर शरीर में 5 मिनट तक ऑक्सीजन रहती है। दिमाग कार्य नहीं कर पाता है। अगर तत्काल कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रक्रिया अपनाते हुए ही मुंह से दो बार सांस देने के बाद 30 बार सीने की पंपिंग करनी चाहिए। ये प्रक्रिया 100 बार करने से दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचने से मरीज की सांस लौट आती है। प्रशिक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. अवंतिका पांडेय, इंदू, आंचल श्रीवास्तव, गरिमा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।